सन्देश

देश में कहीं न कहीं हर व्यक्ति भ्रष्टाचार या रिश्वतखोरो का शिकार अवश्य हुआ हें, मगर इसका विरोध करने की बजाय सभी ने उसी को नियति मानते हुए आत्मसात कर लिया| अगर आप भी चाहते हें की ये सिस्टम बदले, तो पहल तो करनी ही होगी, तो अब वक्त आ गया हें की, भ्रष्ट हो चुके सिस्टम की शिकायत आप हमसे करे, आप दीजिए हमे कहीं भी हो रहे भ्रष्टाचार, घोटाले या रिश्वतखोर के बारे में जानकारी, हम करेंगे उसको खत्म करने की कोशिश, और अगर आप भी हें तेयार, लड़ने के लिए, और अगर हें साथ तो, हमारी टीम करेगी इसमे आपकी मदद |

अगर आपके पास हें भीलवाडा जिले में या कहीं भी, किसी भी, तरीके के हो रहे भ्रष्टाचार की जानकारी, तो हमारे पास कराये दर्ज अपनी शिकायत | आप चाहे आम आदमी हों, या सरकारी कर्मचारी बेफिक्र रहे, और विश्वास रखे, आपकी पहचान और जानकारी गुप्त रखी जायेगी | (और अगर आप अपनी पहचान नही देना चाहते, तो किसी भी मामले की जानकारी बाय पोस्ट (डाक) द्वारा भी भेज सकते हें|

शिकायत के लिए यहाँ संपर्क करे | अगर आप के पास उस से जुड़े दस्तावेज या अन्य कोई जानकारी हो तो भी भेजे | (मामले के सत्यापन के बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जायेगी )

संपर्क करे या लिखे या फोन करे,

अध्यक्ष

(complain against corruption)

Om Kumar Vaishnav

Near Khara Kua, Nagori Mohlla

Gulmandi,Bhilwara (raj.)

mobile no. +91 94686 09984,

office + 91 95490 52649

E-MAIL KRE - kumar.om08@gmail.com


बुधवार, 27 मार्च 2013

क्यू चुप भारत सरकार, आतंकियो के सरगना मुशरर्फ के कारगिल युद्ध की ज़िम्मेदारी लेने के बाद भी,

पाकिस्तान के पूर्व सैनिक शासक जनरल परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान वापसी के बाद से ही भारत के खिलाफ फिर से जहर उगलना शुरू कर दिया हैं। वतन वापसी के ठीक पहले उन्होंने भारत के खिलाफ पाक में आतंकवाद को बढ़ावा देने और इसके लिए धन मुहैया कराने का बयान दिया था। मगर सच तो वो अच्छे से जानते हैं की आतंकवादियो को कोन हथियार ओर पेसा देता हैं, एक तरफ भारत पर ये इल्जाम लगाया, ओर दूसरी तरफ अपने बयानो मे कहा की कारगिल युद्ध पर उन्हें गर्व है। उन्होंने भारत के खिलाफ इसे फौज का एक सफल अभियान बताया है। अब इतनी स्वीकारोक्ति के बाद भी भारत सरकार अपना मुह किस कारण से सील कर बेठी हैं ? अब तो सरकार को मामले को अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट मे उठाना चाहिए | सेकड़ों हिन्दुस्तानी सेनिकों का खून बहाने ओर हजारो करोड़ो  का नुकसान इसके कार्न देश को हुआ था |
कराची में पत्रकारो से वार्ता के दौरान जनरल मुशर्रफ ने कहा कि कारगिल युद्ध में पाक ने भारत को गर्दन से पकड़ लिया था। इस से पहले मुशर्रफ कारगिल पर अपनी भूमिका को लेकर उठने वाले सवालों से बचते रहे हैं और इस युद्ध के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराते रहे हैं।
पाकिस्तान में ग्यारह मई को आम चुनाव होने हैं। ओर इसी कारण भारत के खिलाफ जहर उगलना चालू किया हैं, बाकी तो पांच साल तक निर्वासित जीवन जी रहे मुशर्रफ का गला किसी ने खूँटे से बांध कर रखा था शायद, 5 सालो तक ग्ले से आवाज ही नही निकली, वेसे मुशरर्फ अब कितने दिन अपनी सर-जमीन के ऊपर रहेंगे या नीचे कब्र मे, ये तो वक़्त ही बताएगा |

सोमवार, 25 मार्च 2013

चप्पलों से की पिटाई रोड पर लड़की ने, गलत टिप्पणी पर अधेड़ व्यक्तियों की ....


शहर मे छेड़छाड़ करने या गलत टिप्पणी  लड़कियो या महिलाओ पर करने के चक्कर मे युवा-मनचलो को तो पिटते  देखा था, पर 2-4 बच्चो के बाप भी ऐसी हरकत करते हैं, ये आज ही देखा, शहर के कुंभा छात्रावास के बाहर, राह चलती दो लड़कियो पर अधेड़ उम्र के 2 व्यक्तियों द्वारा अश्लील टिप्पणी करना आज भारी पड़ गया, दोनों लड़कियो ने वहीं सड़क पर ही दोनों अधेड़ व्यक्तियों की अपनी चप्पल उतार कर धुनाई शुरू  कर दी, ओर लोग देखते ही रह गए, कोई कुछ समझता तब तक,माफी मांगते मांगते दोनों  कुछ देर पिटने के बाद दोनों भाग गए |

शुक्रवार, 15 मार्च 2013

आतंकवादियो से विनम्र अपील....थोड़ा सहयोग भी करे .....

bभारत मे बम विस्फोट करने वाले आतंकी बहुत ही ईमानदारी के साथ, हमले की ज़िम्मेदारी ले लेते हें, ज़िम्मेदारी के साथ अगर आतंकवादी किस विस्फोटक से विस्फोट किया, ओर किस तरह से विस्फोट किया, उसकी जानकारी भी दे दे तो हमारी जांच एजेंसिया पर भी थोड़ी कृपा हो जाये, उन्हे भी जांच करने मे अपना वक़्त ओर खराब ना करना पड़े, बेचारी को वक़्त ही नहीं मिलता, जांच करने का, ओर आतंकियो को कभी-कभार अगर वक़्त मिले तो आम जनता के साथ कुछ नेता-गणो पर भी अगर "कृपा" कर दे तो, जनता भी उनके द्वारा किए धमाको का बुरा नहीं मानेगी|

शिकायत पर हुयी कार्यवाही,भ्रष्ट कर्मचारी को मिली चार्जशीट ...

पिछले 2 महीनो मे हमे मिली 8 शिकायतों मे, किसी भी शिकायतकर्ता ने अपना नाम नहीं लिखा, सारी शिकायते बेनामी ही मुझे मिली, इसके पीछे के कारण मे समझ सकता हूँ की भेजने वाले अपने ऊपर या उक्त भेजे गए मामलो मे अपना नाम नहीं आने देना चाहते हें, इसलिए हमने उन मामलो की पत्रावलिया मंगाने के लिए संबन्धित विभाग को लिख दिया हें, ओर आप मे से जिसने भी "श्याम" के मामले मे शिकायत भेजी थी, उक्त मामले CAC द्वारा शिकायत करने पर "उन्हे" विभाग द्वारा चार्जशीट दी जा चुकी हें, आप पता कर ले, ओर साथ ही उन सब का मे दिल से धन्यवाद देता हूँ जिन्होने शिकायते भेजी हें,हमारी संस्था उन मामलो की पत्रावलिया मिलते ही उन भ्रष्ट कर्मचारियो के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए आगे की तैयारी करेगी,
लेकिन साथ ही हमारी संस्था आपसे ये अनुरोध भी करती हें,की आप खुल कर लड़ने की हिम्मत रखिए, ये मंच ये संस्था आपके लिए, सब के लिए, हमेशा तैयार हें, ओर हम हर तरह से आपकी मदद करने की कोशिश करेंगे धन्यवाद              अध्यक्ष CAC   

मंगलवार, 5 मार्च 2013

नया घोटाला करने मे आसनी रहती हें,पुराने घोटाले की जांच रिपोर्ट से... आखिर कुछ तो सीख मिलती ही हें न...

ये फायदा होता हें, जांच समिति की रिपोर्टों का....  

200 साल पुराना इतिहास दोहराना हुआ चालू,ईस्ट इंडिया कंपनी`यो की वापसी ..



पूरा पढे ........भारत देश को अंग्रेज़ो ने 200 सालो तक यहाँ के लोगो यानि, हम भारतीयो की मदद से ही कब्जा किया, ओर गुलाम बना लिया अपना, उसके बाद, जो शोषण उन्होने करना, ओर लूटना चालू किया, तो 200 सालो तक ब्रेक नही लगाया, शोषण भी किया ओर खूब लूटा भी | जितना सोना,चाँदी,हीरे,जवाहरात ओर यहाँ तक की अपनी सेवाकरने के लिए खूबसूरत औरते भी, यहाँ से लूट कर अपने देश ले गए | उस वक़्त यही संपत्ति हुआ करती थी, 200 सालो तक माल समेटने के बाद जब देश मे कुछ नही बचा लूटने लायक, तो देश को आजादी दे दी, अब जिन्होने लूटा, वो भारत के आजाद होने के बाद 65 सालो मे मर गए, ओर अब 65 सालो बाद उनकी औलादों ने सोचा, की साला अपने पूर्वज तो कहते थे की भारत को लूट कर कंगाल करके आये थे, तो इतना रुपया इतना पेसा वापस इन भारतीयो के पास कहाँ से आ गया की सारा विश्व मंदी मे, ओर ये मजे कर रहे हें, इसलिए इन लुटेरो के पुत्रो ने फिर से देश को गुलाम बनाने की सोची ओर उस मिशन पर काम शुरू कर दिया, देश के हर क्षेत्र मे अब बहुराष्ट्रीय कंपनीया निवेश करेगी, ओर अपना धंधा करने आएगी | याद हें न 200 सालो तक देश को गुलाम बनाने वाली भी एक विदेशी कंपनी ही थी, ईस्ट इंडिया कंपनी, 200 साल पुराना इतिहास फिर से दोहराना चालू हो गया हें ...
       

मौत के मुह मे जाता भारतीय समाज,जेनेटिक फसल का प्रयोग भारतीयो पर ....

क्या पूरी दुनिया में सिर्फ भारत के लोग ही मिले है एक्सपेरिमेंट करने के लिए लिए?? आज एक ऐसा मुद्दा उठा रहा हूँ जो भारत की जनता के स्वास्थ्य को तय करेगा |
जेनेटिक-मॉडिफाइड फसल हमारे देश में बेचने की पूरी साजिश रची जा चुकी है और MNC लॉबी यह कहकर देश की जनता को गुमराह कर रही है की इसके कोई भी नुक्सान नहीं है |
अगर इस फसल का कोई भी नुक्सान नहीं है तो क्यूँ पूरे यूरोप में GM

जेनेटिक-मॉडिफाइड
(Genetic Modify) खाद्य पदार्थ बंद है ? क्यूँ अमेरिका में बंद है ?
जेनेटिक मॉडिफाइड वो फल सब्जी या अनाज होता है जिका DNA बदल दिया जाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा फसल हो सके |
DNA वो पदार्थ होता है जो इंसान को इंसान बनता है और पशु को पशु पशुओ और इंसानों में मुश्किल से 5% DNA का फर्क होता है |
आज हमें नहीं पता की DNA बदले जाने पर अनाज किस प्रकार का उगा है, और लम्बे समय तक उसका मानव जाति पर क्या प्रभाव पड़ेगा ? इसिलए यह सभी विदेशी लोग अपने लालच के चक्कर में सारा अनाज भारत को बेचने में लगे है, और भारत की भ्रष्टाचारियो से भरी सरकार भी इनका साथ दे रही है |
अगर भारत में ऐसा ही चलता रहा तो, भविष्य में वो वक्त भी भारत देख सकता है, जब पूरा देश बीमारियों से ग्रसित होगा और इलाज मिलने से पहले पूरे देश की जनता बिमारी के कारण सब कुछ खो देगी, अपने प्राण भी |
DNA के साथ खेलना प्रकृति का काम है इंसानों का नहीं | अगर इंसान प्रकृति के काम में ऊँगली करेगा तो इसके परिणाम बहुत भयानक होंगे , इतने भयानक की इंसान कल्पना भी नहीं कर सकता| 
साभार - सम्पूर्ण आजादी का शंखनाद